मोतिहारी: साइबर अपराधियों का तांडव, एक व्यक्ति के तीन खातों से उड़ाए 1.21 लाख

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट Motihari News: मोतिहारी साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठगों ने एक ही व्यक्ति के तीन अलग-अलग बैंक खातों को निशाना बनाते हुए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये उड़ा लिए. इस घटना के बाद पीड़ित के […]

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठगों ने एक ही व्यक्ति के तीन अलग-अलग बैंक खातों को निशाना बनाते हुए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये उड़ा लिए. इस घटना के बाद पीड़ित के होश उड़ गए और वह आनन-फानन में साइबर थाना पहुंचा. पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पहचान शहर के हनुमानगढ़ी मोहल्ले के रहने वाले रामदास महतो के रूप में की गई है. रामदास महतो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खातों को हैक कर या अन्य तकनीकी माध्यमों से निशाना बनाया. बदमाशों ने बीते 10 और 11 जून को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खातों से पैसे गायब कर दिए. जब उनके मोबाइल पर बैंक के मैसेज आए, तब जाकर इस बड़ी ठगी का खुलासा हुआ.

तीन अलग-अलग बैंकों से हुई निकासी

पीड़ित रामदास महतो के अनुसार, साइबर अपराधियों ने उनके उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते से 47 हजार रुपये, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खाते से 66 हजार रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाते से 8 हजार रुपये की अवैध निकासी की है. पीड़ित ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने उनके दस्तावेजों और खातों के साथ धोखाधड़ी कर इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो चुका है. पुलिस तकनीकी सेल की मदद से मामले की गहन छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >