Motihari News: बंजरिया में जनसमस्या निवारण शिविर को लेकर प्रशासन तैयार, बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण

Motihari News: बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी और पश्चिमी पंचायत में मंगलवार को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा. शिविर में भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा. जानिए खबर विस्तार से...

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिमी पंचायत में मंगलवार को विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा. पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम लोगों की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा.

बीडीओ और सीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

शिविर की तैयारियों का निरीक्षण बीडीओ अजय कुमार प्रिंस और सीओ रोहन रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पंचायत सचिवों, राजस्व कर्मियों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

कई विभागों की सेवाएं मिलेंगी एक ही जगह

बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

भूमि विवाद और पेंशन मामलों पर रहेगा विशेष फोकस

सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि शिविर में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की.

सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण ने भी ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. प्रशासन को उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >