Motihari News: सरकार के निर्देश पर बंजरिया में जनता दरबार, लंबित मामलों पर हुआ बड़ा एक्शन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ और थानाध्यक्ष की मौजूदगी में भूमि विवाद के 6 मामलों में से 3 का मौके पर ही निष्पादन किया गया. जानिए खबर विस्तार से…

Motihari News: भूमि विवादों के त्वरित और शांतिपूर्ण निपटारे को लेकर बिहार सरकार के निर्देश पर शनिवार को बंजरिया अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस जनता दरबार में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना.

फरियादियों की उमड़ी भीड़

जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान कुल 6 मामले सामने आए, जिनमें से 3 मामले नए दर्ज किए गए और 3 मामले पिछले जनता दरबार के पुराने लंबित थे. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच और आपसी सहमति के आधार पर कुल 3 मामलों का ऑन-द-स्पॉट (तुरंत) निष्पादन कर दिया.

शेष मामलों के लिए निर्देश जारी

शेष बचे 3 मामलों के समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और अगली तिथि निर्धारित की गई. अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जमीन संबंधी विवादों को आपसी सुलह से खत्म करना है, ताकि अनावश्यक अदालती चक्कर और हिंसक झड़पों से बचा जा सके. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने भूमि विवादों को सुलझाने के लिए जनता दरबार में आएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >