Motihari News: आंगनबाड़ी सहायिका हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Motihari News: मोतिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका सीमा देवी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण जमीन के पैसे का विवाद था।

Motihari News: बीते चार अक्टूबर को मोतिहारी में आंगनबाड़ी सहायिका सीमा देवी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। साथ ही मामले के मास्टरमाइंड, शूटर और षड्यंत्रकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण जमीन के पैसे का विवाद था। 

दो लाख रुपए दिए थे

मामले को लेकर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि सीमा देवी का ससुराल सारण जिले के मशौढ़ा में था, जहां उसे 6 कट्ठा 12 धुर जमीन मिली थी। सीमा ने यह जमीन विकास नाम के युवक के हाथ बेची थी। विकास ने जमीन रजिस्ट्री के समय सिर्फ दो लाख रुपए दिए थे। बाकि बचे पैसे बाद में देने का वादा किया था। इसी बीच जोखू नामक व्यक्ति जो विकास का करीबी था, उसने सीमा से दो लाख रुपए उधार के रूप में ले लिए। इसके बाद दोनों ने मिलकर सीमा की हत्या की योजना बनाई। इस काम के लिए उनलोगों ने दो शूटरों को भी हायर किया। बीते चार अक्टूबर को सुबह में दोनों शूटर सीमा के घर में घुसे और सोते समय उसे गोली मार दी। हत्या के बाद दोनों शूटर मौके से फरार हो गए। दिन में ग्रामिणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी।

मामले में एसआईटी का हुआ गठन

घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका ने जमीन बेची थी, लेकिन उसका पूरा भुगतान नहीं हुआ था। जब इस मामले में विकास से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने जोखू का नाम लिया। हत्या के बाद से ही विकास और जोखू का मोबाइल नंबर बंद था, जिसकी वजह से उनपर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। मामले में शूटर अब भी पुलिस के हाथों से बाहर है। इसकी तलाश जारी है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >