स्कूल जाने से पहले ही बुझा मासूम का पढ़ने का सपना, ट्रक की चपेट में आने से मौत

पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार 8 वर्षीय अभिनंदन कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह दुखद है कि वह अपने नए स्कूल में पहले दिन पढ़ाई शुरू करने जा रहा था.

Accident News: पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. भोपतपुर थाना क्षेत्र के जेसौली पंचायत अंतर्गत जगती गांव के पास गिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में 8 वर्षीय अभिनंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चाचा को हल्की चोटें आईं. सबसे मार्मिक बात यह रही कि अभिनंदन अपने नए स्कूल में पहले दिन पढ़ाई शुरू करने जा रहा था.

नए स्कूल में एडमिशन के बाद पहली बार जा रहा था बच्चा

जानकारी के अनुसार, जेसौली पंचायत के उपमुखिया दिलीप दुबे अपने भतीजे अभिनंदन कुमार (पिता- संतोष दुबे), निवासी वार्ड संख्या-10, जमुनिया गांव को बाइक से मोतिहारी स्थित स्कूल छोड़ने जा रहे थे. हाल ही में अभिनंदन का एक स्कूल में दाखिला हुआ था और सोमवार को वह पहली बार स्कूल जा रहा था.

सुबह करीब छह बजे जगती गांव के समीप कोटवा-एनएच-27 मार्ग पर डुमरा चौक की ओर से आ रहे गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

मौके पर ही हुई मासूम की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि आठ वर्षीय अभिनंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे उसके चाचा दिलीप दुबे को हल्की चोटें आईं. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार दुबे के एक पुत्र और एक पुत्री हैं. अभिनंदन परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है.

ट्रक जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर भोपतपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार और कोटवा डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

भोपतपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी के युवाओं में बढ़ा थांग-टा मार्शल आर्ट का क्रेज, आत्मरक्षा के गुर सीखने उमड़ रही भीड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >