Motihari Kharif Camp: बंजरिया में 23 जून को आयोजित होगा प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम

Motihari Kharif Camp: बंजरिया प्रखंड कृषि कार्यालय में 23 जून को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें किसानों को विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी. जानिए पूरी खबर…

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Kharif Camp: कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम की तैयारी और किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाने के उद्देश्य से बंजरिया प्रखंड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बंजरिया के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विशाल कुमार ने जानकारी दी है कि आगामी 23 जून 2026 (मंगलवार) को प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में ‘प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा. यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ शिरकत करेंगे.

किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों से किया जाएगा सक्षम 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम की खेती और उससे संबंधित कृषि कार्यों के लिए किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम और जागरूक बनाना है. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और प्रसार कर्मी किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफे वाली आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी देंगे. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कृषि समन्वयकों, प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों और किसान सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने पंचायतों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें.

जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों को भी किया गया आमंत्रित 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र के किसानों से विशेष अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने पहचान पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि वे विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन प्राप्त कर फसल की उत्पादकता बढ़ा सकें. इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, प्रखंड प्रमुख, मुखिया सहित विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि कृषि विकास की इस मुहिम को पूरी तरह सफल बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >