इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुवाल के ढेर में छुपा था करोड़ों का माल, पुलिस की छापेमारी से तस्करों में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: मोतिहारी के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 102 किलो गांजा बरामद किया है. तस्करों ने इसे पुवाल में छुपाकर रखा था, जिससे किसी को शक न हो.

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घोड़ासहन, जितना और झरौखर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 102 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि सीमावर्ती इलाके में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है.

मंदिर के पास छुपाई गई थी खेप

यह कार्रवाई जितना थाना क्षेत्र के अगरवा-रेगनिया के बीच स्थित एक नवनिर्मित मंदिर के समीप की गई. तस्करों ने बेहद चालाकी से गांजे की खेप को पुवाल (भूसा) के अंदर छुपा रखा था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे. जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, तो पुवाल के अंदर से कुल 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

नेपाल से भारत लाने की तैयारी

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह गांजा नेपाल के रास्ते भारत में लाया गया था और इसे यहां अलग-अलग इलाकों में खपाने की तैयारी थी. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाल के दिनों में तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसे देखते हुए पुलिस पहले से सतर्क थी.

तस्करों की पहचान, छापेमारी जारी

इस मामले में शामिल कई तस्करों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इलाके में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है. पुलिस ने साफ कहा है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कीमत पर तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: समस्तीपुर में दिनदहाड़े शूटआउट, बाइक सवार दो युवकों पर बरसी गोलियां, एक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >