मोतिहारी फुटबॉल टूर्नामेंट: दोनों सेमीफाइनल 2-0 से जीते, आज एथलेटिक क्लब Vs स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल

शशि राज उर्फ राजा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल एथलेटिक क्लब मोतिहारी और स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में 2-0 से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है.

मोतिहारी फूटबॉल: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शशि राज उर्फ राजा मेमोरियल दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. एथलेटिक क्लब मोतिहारी और स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने अपने-अपने मुकाबले 2-0 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली. अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 15 अगस्त को शाम चार बजे स्पोर्ट्स क्लब छतौनी के मैदान पर होगा.

एथलेटिक क्लब ने मेहसी को 2-0 से हराया

पहले सेमीफाइनल में एथलेटिक क्लब मोतिहारी का सामना मेहसी से हुआ. मुकाबले की शुरुआत से ही एथलेटिक क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया. मैच के छठे मिनट में जर्सी नंबर पांच के खिलाड़ी अभिजीत ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

इसके बाद मेहसी की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन एथलेटिक क्लब के खिलाड़ियों ने उसे सफल नहीं होने दिया. मैच के 25वें मिनट में राकेश कुमार ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी. यही स्कोर मैच के अंत तक कायम रहा.

मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर जगदीश विद्रोही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद की.

दूसरे सेमीफाइनल में लखौरा की टीम हारी

दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और लखौरा की टीम आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में भी स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

मैच के 30वें मिनट में स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी अफरोज आलम ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी. मध्यांतर तक यही स्कोर रहा. दूसरे हाफ में लखौरा ने बराबरी के लिए प्रयास किया, लेकिन स्पोर्ट्स क्लब के डिफेंस को भेद नहीं सकी.

पेनल्टी पर कन्हैया ने दागा दूसरा गोल

मैच के 70वें मिनट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को पेनल्टी मिली. जर्सी नंबर 17 के खिलाड़ी कन्हैया कुमार ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद लखौरा की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर सकी.

मैच की शुरुआत स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अमित सेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद की.

15 अगस्त को होगा खिताबी मुकाबला

दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एथलेटिक क्लब मोतिहारी और स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच होगा. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में 2-0 की जीत दर्ज की है, ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. खिताबी भिड़ंत 15 अगस्त को शाम चार बजे स्पोर्ट्स क्लब छतौनी के मैदान पर होगी.

मुकाबलों को निष्पक्ष तरीके से संचालित कराने में रेफरी अलीमुद्दीन, विशाल कुमार, अनिमेष कुमार, अनमोल कुमार और चंद्रिका काजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढे़ं: 15 अगस्त स्पेशल: चंपारण का रमना मैदान क्यों बना था बलिदान की धरती? जानिए 8 शहीदों की कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >