सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, फायरकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Motihari Fire News: मधुबन के जोगौलिया टोला वृत्त गांव में एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और पास रखे तीन सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानिए खबर विस्तार से...

Motihari Fire News: मधुबन प्रखंड क्षेत्र के भेलवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-14 स्थित जोगौलिया टोला वृत्त गांव में बुधवार देर रात एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि अग्निशमन दल की तत्परता और समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

खाना बनाने के दौरान रेगुलेटर से गैस हुई लीक

जानकारी के अनुसार घटना सुभाष राम के घर में हुई. खाना बनाने के दौरान रेगुलेटर से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद सिलेंडर में अचानक आग पकड़ ली. आग की लपटें उठते ही घर के लोग घबरा गए और बाहर निकलकर शोर मचाया.

यह भी पढ़ें: 531 जवानों के बीच तीन थर्ड जेंडर ने पहनी खाकी, रचा इतिहास

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना स्थित अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा. फायर ब्रिगेड कर्मी अभिनव बाबू और अजीत कुमार मधुकर ने कड़ी मशक्कत के बाद जल रहे सिलेंडर की आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

पास रखे तीन सिलेंडर समय रहते निकाले गए

ग्रामीणों ने बताया कि जिस सिलेंडर में आग लगी थी, उसके पास दो अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे. यदि आग उन सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था. अग्निशमन कर्मियों ने साहस दिखाते हुए तीनों सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

जनहानि नहीं, लेकिन दहशत का माहौल

घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि आग लगने की घटना से पूरे टोले में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचने से कई परिवारों की जान और संपत्ति बच गई.

यह भी पढ़ें: 531 जवानों के बीच तीन थर्ड जेंडर ने पहनी खाकी, रचा इतिहास

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >