मोतिहारी: मठबंवारी चौक पर डंफर-ट्रक की भीषण टक्कर, दोनों गाड़ियां जलकर खाक

मठबंवारी चौक के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डंफर में टक्कर मार दी. इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी और वे पूरी तरह जल गये. हादसे में दोनों चालक झुलस गये.

मोतिहारी डंफर एक्सीडेंट: पीपराकोठी थाना क्षेत्र के राजमार्ग-28 स्थित मठबंवारी चौक के पास बुधवार देर रात डंफर और टाइल्स लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गये और पूरी तरह जलकर राख हो गये. हादसे में दोनों वाहनों के चालक भी झुलस गये. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजा.

तेज रफ्तार ट्रक ने डंफर में मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मठबंवारी चौक के पास एक डंफर सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे टाइल्स लदे ट्रक ने डंफर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में एक साथ आग लग गयी.

घटना रात करीब 11.30 बजे की बतायी जा रही है. आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी. राजमार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी.

देखते ही देखते आग के गोले बने दोनों वाहन

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में डंफर और ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गये. दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे. इसी दौरान दोनों चालक भी आग की चपेट में आकर झुलस गये.

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पीपराकोठी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने झुलसे चालकों को अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने दोनों झुलसे चालकों को वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजा. वहीं, आग की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

हालांकि, आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि दमकल के पहुंचने तक दोनों वाहन काफी हद तक जल चुके थे. बाद में आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गयी.

कुछ देर प्रभावित रहा राजमार्ग पर आवागमन

हादसे के बाद राजमार्ग-28 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया. स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन सुचारु कराया गया.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढे़ं:

“बऊआ कहीं ना मिलल…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी में भाई को ढूंढ़ने गये वीरेंद्र खाली हाथ लौटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सच्चिदानंद सत्यार्थी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >