सहकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय समारोह में पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेंगे दो पैक्स अध्यक्ष

Motihari Cooperative News: सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर 6 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पूर्वी चंपारण के दो पैक्स अध्यक्ष शामिल होंगे. देशभर से चयनित 80 प्रतिनिधियों में मोतिहारी के दिलीप सिंह और जयप्रकाश रस्तोगी भी शामिल हैं. कार्यक्रम में डिजिटल सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Cooperative News: केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 6 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पूर्वी चंपारण जिले के दो पैक्स अध्यक्ष शामिल होंगे. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अजगरी पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह और शंकर सरैया दक्षिणी पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश रस्तोगी का चयन किया गया है. दोनों प्रतिनिधि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

राष्ट्रीय कार्यक्रम में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

सहकारिता मंत्रालय और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका समापन नई दिल्ली में होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के पैक्स प्रतिनिधियों को सहकारिता क्षेत्र की नई नीतियों, योजनाओं और आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ना है.

देशभर से केवल 80 प्रतिनिधियों का हुआ चयन

अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के लिए देशभर से केवल 80 पैक्स प्रतिनिधियों का चयन किया गया है. इनमें पूर्वी चंपारण जिले के दो पैक्स अध्यक्षों का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है.

डिजिटल और आत्मनिर्भर पैक्स बनाने पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम के दौरान पैक्स को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी. प्रतिनिधियों को सहकारिता क्षेत्र की नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी.

अनुभव साझा करने का मिलेगा अवसर

विशेषज्ञों का मानना है कि इस राष्ट्रीय मंच पर शामिल होने से स्थानीय पैक्सों को आधुनिक सहकारी व्यवस्थाओं की जानकारी मिलेगी. साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ अनुभव साझा कर बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने का अवसर भी प्राप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >