Motihari Breaking News: गोविंदगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मोतीहारी के अरेराज से हिमांशु की रिपोर्ट

Motihari Breaking News: पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भेलानारी के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

घायल युवक की हालत नाजुक

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >