मोतिहारी बाजार समिति में 189 दुकानें होंगी आवंटित, अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे

मोतिहारी की जानपुल कृषि बाजार समिति को नया रूप मिला है. जर्जर व्यवस्था को बदलते हुए, अब यहां 189 आधुनिक दुकानें तैयार हैं. प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाकर व्यवसायियों के लिए एक स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल बनाने की पहल की है.

Motihari News: जिला कृषि उत्पादन बाजार समिति, जानपुल (मोतिहारी) को नया स्वरूप मिल गया है. वर्षों से जर्जर भवन और बदहाल व्यवस्था के बीच संचालित बाजार समिति में अब आधुनिक सुविधाओं के साथ करीब 189 दुकानों का निर्माण कराया गया है. इन दुकानों का आवंटन विभागीय नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से किया जाएगा. प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित 60 दुकानों पर ताला भी लगा दिया है.

189 दुकानों का होगा नियमानुसार आवंटन

सदर एसडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर करीब 60 दुकानों में अवैध कब्जा पाए जाने पर तालाबंदी की गई है. बाजार समिति में कुल करीब 189 कमरे तैयार किए गए हैं. इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर शेड का भी निर्माण कराया गया है. सभी दुकानों का आवंटन विभागीय नियमों के अनुसार किया जाएगा और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा.

अधूरे कार्य जल्द पूरे करने का निर्देश

एसडीओ ने बताया कि बाजार समिति परिसर में शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं व्यवसायियों तथा बाहर से आने वाले मालवाहक चालकों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी. जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया गया है.

डीएम और एसडीओ का भी होगा कार्यालय कक्ष

बाजार समिति परिसर में विभागीय कार्यालय के साथ जिलाधिकारी, सदर एसडीओ एवं कृषि विपणन अधिकारी के लिए भी कार्यालय कक्ष बनाया जाएगा. विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिलाधिकारी और एसडीओ समय-समय पर बाजार समिति पहुंचकर यहीं से कार्यों की समीक्षा और निष्पादन करेंगे.

व्यवसायियों को मिलेगा बेहतर माहौल

प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद व्यवसायियों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में कारोबार करने की सुविधा मिलेगी. आधुनिक सुविधाओं के साथ बाजार समिति को क्षेत्र के प्रमुख कृषि एवं व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है.

यह भी पढ़ें:छौड़ादानो पीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, अस्पताल सुधार के लिए लिए गए कई निर्णय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >