Motihari:पताही में मनरेगा मजदूरों को पांच माह से नहीं मिल रहा रोजगार

प्रखंड के 15 पंचायतो में पिछले पांच माह से मनरेगा योजना का काम बंद होने से मनरेगा मजदूरों को रोजगार नही मिल पा रहा है .

Motihari: पताही . प्रखंड के 15 पंचायतो में पिछले पांच माह से मनरेगा योजना का काम बंद होने से मनरेगा मजदूरों को रोजगार नही मिल पा रहा है . रोजगार नही मिलने से मनरेगा मजदूर मजबूरी में दुसरे प्रदेश में रोजगार के लिये जा रहे है . प्रखंड के देवापुर पंचायत सहित कई पंचायतो में मनरेगा योजना से योजना के चयन के बाद स्टीमेट बनकर तैयार है . जिसके बाद भी योजना शुरू नही हो सका है . अचार संहिता का हवाला देकर चुनाव के समय मनरेगा योजना से मजदूरों को रोजगार नही मिल सका . अचार संहिता खत्म होने के बाद मनरेगा मजदूर मनरेगा कार्यालय एवं पंचायत रोजगार सेवक के यहां काम के लिये चक्कर लगाते दिख रहे है . हला की मनरेगा योजना से पौधारोपण एवं आवास योजना में लगे मनरेगा योजना के मजदूरों को भुगतान हुआ है . जिसकी संख्या सीमित है. प्रभारी पीओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि अचार संहिता खत्म हो गया है . सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में कार्य शुरू होगा जिसके बाद जल्द ही सभी पंचायतों में मनरेगा योजना के मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा . जेई एवं रोजगार सेवक के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >