नाबालिग लड़की को चाकू मार किया जख्मी

थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात 17 वर्षीया एक नाबालिक लड़की के घर में घुसकर एक सनकी युवक ने गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया.

पताही . थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात 17 वर्षीया एक नाबालिक लड़की के घर में घुसकर एक सनकी युवक ने गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. घायल नाबालिक लड़की को परिजनों व ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल नाबालिक लड़की का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल लड़की के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी गांव के युवक दीपक मेरे पुत्री से स्कूल जाने के दौरान मोबाइल नंबर मांग परेशान करता था. मोबाइल नंबर नहीं देने पर गुरुवार के रात्रि को उसके घर में प्रवेश कर उक्त युवक मोबाइल नंबर मांगने लगा, नहीं देने पर युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया. पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >