मृतकों के परिजनों से मिले मेयर राजेशमान सिंह

वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने बुधवार को बस हादसे में मारे गये मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है.

रक्सौल. वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने बुधवार को बस हादसे में मारे गये मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है. वीरगंज से काठमांडू जा रही एंजल डीलक्स बस में सवार वीरगंज के तीन परिवार के लोगों से मेयर श्री सिंह ने मुलाकात की है. मेयर श्री सिंह के द्वारा नगवा के जवाहिर महतो, चंदेश्वर पंडित व हरेन्द्र पंडित के परिजनों से मुलाकात की. हादसे के बाद अब तक इन लोगों का शव नदी से मिल सका है. एंजल बस के चालक जवाहिर महतो के ऊपर पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी थी. ऐसे में मेयर राजेशमान सिंह ने जवाहिर महतो के परिवार से मिलकर बच्चों के पढ़ाई की पूर्ण जिम्मेवारी महनगरपालिका के द्वारा उठाने की घोषणा करते हुए परिवार के जीविकोपार्जन के लिए भी उचित व्यवस्था करने का भरोसा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >