बस पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल

बस पलटने से आधा दर्जन यत्री घायल हो गये .

पताही. थाना क्षेत्र के बोकानेकला गांव के समीप चोरमा कोठी पताही पथ में गुरुवार की देर शाम बस पलटने से आधा दर्जन यत्री घायल हो गये . घायलों का स्थानीय चिएचसी में इलाज चल रहा है . उक्त बस मोतिहारी से सवारी लेकर पताही आ रही थी, तभी बोकानेकला के समीप बस पलट गयी,जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गये . सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को बस से निकाल सीएचसी में पहुचाया,जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है .घायल यात्री में पताही 60 वर्षीय महेश पाण्डेय.लालबाबु प्रसाद,मिर्जापुर गांव की प्रतिमा देवी,पताही गांव की शिव कली देवी,बड़ाशंकर गांव के शलेन्द्र कुमार.मिर्जापुर गांव की सोमनाथ साह शामिल हैं. थानाध्यक्ष कैलास कुमार ने बताया कि बोकानेकला के समीप बस पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये . सभी का सिएचसी में इलाज चल रहा है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >