श्रद्धा व भक्ति के साथ मनी परशुराम जयंती

अक्षय तृतीया एवं भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जयंती का आयोजन शुक्रवार को बेलबनवा स्थित प्रियस तिवारी के आवास पर विजय तिवारी की अध्यक्षता में मनायी गयी.

मोतिहारी. अक्षय तृतीया एवं भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जयंती का आयोजन शुक्रवार को बेलबनवा स्थित प्रियस तिवारी के आवास पर विजय तिवारी की अध्यक्षता में मनायी गयी. सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश कुमार मिश्र, राजकुमार मिश्र, रोचक झा, प्रो. उमेशचंद्र त्रिपाठी, अनंत झा, विशिष्ट अतिथि में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल, पूर्व प्राचार्य कर्मात्मा पांडेय सहित अन्य लोगों ने भगवान परसुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रणधीर पांडेय, रजतक पाठक, अतित पाठक, दीपक मिश्र, कृष्णमोहन पांडेय, शिवेन्दु झा, हिमेनद्र तिवारी, चंद्रमोहन मिश्र, राहुल आर पांडेय लगे रहे. कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >