कार की ठोकर से आम विक्रेता की मौत

एनएच पर इमादपट्टी गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की जोरदार ठोकर से एक आम व्यापारी की घटना स्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गयी.

चकिया.थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर इमादपट्टी गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की जोरदार ठोकर से एक आम व्यापारी की घटना स्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेहसी नगर पंचायत के मोगलपुरा वार्ड आठ निवासी 68 वर्षीय शेख अशरफ के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया तथा कार को जब्त कर थाना ले गई.पुलिस ने कार के चालक को भी हिरासत में ले लिया है.चालक पटना जिला के अकिलपुर थाना अंतर्गत पुरानी पानापुर निवासी मुकेश कुमार बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आम व लीची का थोक व्यापार करते थे.घटना के समय मृतक साइकिल में पीछे दो कार्टून आम बांधकर इमाद पट्टी गांव अपने साढू के यहां जा रहे थे.तभी पटना से मोतिहारी के तरफ जा रही कार ने पीछे से उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अचानक मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक अपने पीछे पांच पुत्र व तीन पुत्रियों सहित पोता, पोती,नाती,नतनी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >