पतौरा में शराब की नशे में चचेरे भाई व भतीजा पर ताना पिस्टल, रॉड से मार किया जख्मी

. मुफस्सिल थाना अंतर्गत पतौरा गांव में एक युवक शराब पीकर घर आया. उसने चचेरे भाई व भतीजे के साथ गाली गलौज की.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत पतौरा गांव में एक युवक शराब पीकर घर आया. उसने चचेरे भाई व भतीजे के साथ गाली गलौज की. गाली देने से मना करने पर उसने दोनों को रॉड से मारकर घायल कर दिया. वहीं जान मारने की धमकी देते ही दोनों पर पिस्टल तान दी. काफी मशक्कत के बाद घरवालों ने उसे हथियार के साथ अपने काबू में किया, उसके बाद पुलिस को हथियार के साथ उसे सौंप दिया. गिरफ्तार नशेड़ी रवि कुमार है. घटना को लेकर उसके चचेरे भाई मनोरंजन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रवि कुमार ने रात करीब नौ बजे शराब की नशे में घर आकर गाली गलौज की. पुत्र आशिष ने गाली देने से मना किया तो रॉड से मार उसे घायल कर दिया. पुत्र को बचाने गये तो रॉड से मार सिर फोड़ दिया, उसके बाद कमर से देसी पिस्टल निकाल जान मारने की धमकी दी. हल्ला सुन घर वाले बाहर निकल काफी मशक्कत के बाद उसको काबू में किये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची तो हथियार के साथ रवि को पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपूत ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >