17 साल से निभ रही परंपरा, मधुबन में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मोतिहारी में 17 वर्षों से जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा निकाली गई. हजारों श्रद्धालुओं ने पुरानी बाजार से अजय कुमार केडिया के बगीचे तक निकाली गई इस यात्रा में भाग लेकर आस्था प्रकट की. यह परंपरा 2009 से निभाई जा रही है.

Jagannath Rath Yatra Motihari: भगवान जगन्नाथ, बलभद्र (बलराम) और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. पिछले 17 वर्षों से जगन्नाथपुरी की तर्ज पर आयोजित हो रही इस रथयात्रा में हजारों महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए.

पुरानी बाजार से शुरू हुई रथयात्रा

रथयात्रा का शुभारंभ पुरानी बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से हुआ. इसके बाद रथ पुरानी बाजार, मिडिल स्कूल चौक, मलंग चौक, डाक बंगला चौक, इंस्पेक्टर चौक, गांधीनगर चौक और अशोक चौक से गुजरते हुए अजय कुमार केडिया के बगीचे पहुंचा, जहां यात्रा का समापन हुआ.

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच भगवान के रथ को रस्सी से खींचकर अपनी आस्था प्रकट की.

2009 से निभाई जा रही परंपरा

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर मधुबन में इस रथयात्रा की शुरुआत वर्ष 2009 में प्रसिद्ध व्यवसायी अजय कुमार केडिया ने की थी. तब से यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

रथयात्रा में गुड्डू केडिया, अनुराग केडिया, अशोक कुमार सिंह, उमेश चंद्र श्रीकांता, चुन्नू कुमार चंचल, प्रमोद साहू, राकेश कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, मोहित डालमिया, राजेश ठाकुर, अभय प्रकाश, मनीष कुमार पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, आनंद कुमार और रामविलास शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

रथयात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसआई ब्रजभूषण सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर तैनात रहे. प्रशासन की निगरानी में धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >