मोतिहारी: मधुबन में रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दोनों युवक गंभीर

पूर्वी चंपारण के मधुबन में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: मधुबन थाना क्षेत्र के तेतरिया-मधुबन रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा वाजितपुर बाजार से आगे हुआ.

तेज रफ्तार में हुई जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक तेतरिया से मधुबन की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा युवक मधुबन से तेतरिया की तरफ जा रहा था. इसी दौरान दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

घायलों की हालत नाजुक

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई है. उनका इलाज जारी है.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >