मोतिहारी में युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये और टॉप-50 निबंधों से बनेगी किताब

पूर्वी चंपारण के 15 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए एक शानदार निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. 'बिहार की राजनीति और चिराग पासवान' विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये का है.

Motihari News: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की ओर से पूर्वी चंपारण के 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है. रविवार को सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के जानपुल चौक स्थित आवास पर आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में प्रतियोगिता की जानकारी दी गई. ‘बिहार की राजनीति और चिराग पासवान’ विषय पर होने वाली यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क होगी और प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

15 से 25 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण के 15 से 25 वर्ष की आयु वाले युवा भाग ले सकेंगे. आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं के विचारों को समझने के साथ उनके रचनात्मक और लेखन कौशल को बढ़ावा देना है.

1500 से 2000 शब्दों में लिखना होगा निबंध

प्रतियोगियों को ‘बिहार की राजनीति और चिराग पासवान’ विषय पर 1500 से 2000 शब्दों का मौलिक एवं हस्तलिखित निबंध तैयार करना होगा. निबंध हिंदी, अंग्रेजी या उर्दू भाषा में लिखा जा सकता है. प्रतियोगिता में एआई के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

26 सितंबर तक जमा कर सकेंगे निबंध

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक युवा अपना निबंध 26 सितंबर 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर जमा कर सकेंगे.

निबंध जमा करने के लिए तीन केंद्र तय किए गए हैं:

  • प्रभात प्रकाश: जानपुल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, मोतिहारी
  • पाठक जी: डोसा प्लाजा, चांदमारी चौक, मोतिहारी
  • अमित पांडेय: हाउस ऑफ फैशन, एमएस एससी कॉलेज के सामने, पीएनबी के पास, अरेराज

पहले पुरस्कार में 1 लाख, दूसरे को 51 हजार रुपये

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं:

  • प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये + गिफ्ट हैम्पर
  • द्वितीय पुरस्कार: 51 हजार रुपये + गिफ्ट हैम्पर
  • तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपये + गिफ्ट हैम्पर
  • चतुर्थ पुरस्कार: 15 हजार रुपये + गिफ्ट हैम्पर
  • पंचम पुरस्कार: 10 हजार रुपये + गिफ्ट हैम्पर
  • छठे से दसवें स्थान: आकर्षक गिफ्ट हैम्पर

टॉप-50 निबंधों से प्रकाशित होगी विशेष पुस्तक

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के प्रथम 50 चयनित प्रतिभागियों के निबंधों को संकलित कर चिराग पासवान पर एक विशेष पुस्तक प्रकाशित की जाएगी. पुरस्कार वितरण समारोह मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा.

युवाओं को लिखने के लिए किया प्रेरित

सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में युवा लिखने की आदत से दूर होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लेखन व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लिखित परीक्षा का विशेष महत्व है.

उन्होंने बताया कि पिछले आयोजन के प्रथम पुरस्कार विजेता को बिहार सरकार की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: पंचायत से बूथ तक जदयू को मजबूत करने का मंत्र, शंभू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >