Motihari: 365 नेत्र ऑपरेशन के लक्ष्य के साथ लायंस कपल क्लब का पदस्थापना समारोह संपन्न

स्थानीय होटल के सभागार में लायंस कपल क्लब का पदस्थापना समारोह गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता लायन चंदेश्वर मिश्रा ने की.

मोतिहारी. स्थानीय होटल के सभागार में लायंस कपल क्लब का पदस्थापना समारोह गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता लायन चंदेश्वर मिश्रा ने की. साथ ही मंच पर उप जिला पाल संगीता नंदा, पूर्व जि���ा पाल वीणा गुप्ता, उप जिला पाल अविनाश कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. क्लब सचिव लायन नवीन निशांत ने सत्र 2024-25 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष लायन चंदू मिश्रा ने अपने कार्यकाल का विवरण दिया और 17 विशिष्ट सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए. लायन ऑफ द ईयर का सम्मान लायन अंगद सिंह एवं लायन अनीता सिंह को प्रदान किया गया. लायन चंदू मिश्रा ने अपना कॉलर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेणु लोहिया (2025-26) को सौंपा और उन्हें विधिवत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. नव निर्वाचित अध्यक्ष रेणु लोहिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में क्लब का लक्ष्य “हर दिन एक नेत्र ऑपरेशन ” घोषित किया। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष में कुल 365 नेत्र ऑपरेशन कराने का संकल्प लिया गया है.डॉ. आशुतोष शरण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया, मंच संचालन लायन अंगद सिंह ने तथा डॉ. खुशबू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >