Raxaul News: रक्सौल के खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में रविवार को शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संत साह ने की. इसमें 11 अगस्त से शुरू होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त तरीके से कराने को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई.
परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बैठक में परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की गई. कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया.
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संत साह ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से परीक्षा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि परीक्षा का संचालन पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिए सुझाव
बैठक में मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने परीक्षा संचालन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए. परीक्षा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. कॉलेज प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करने को कहा.
15 अगस्त समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा
बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर भी चर्चा हुई. समारोह के कार्यक्रम, तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया.
प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित लोगों से सहयोग करने की अपील की.
ये शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में डॉ. पीके चक्रवर्ती, डॉ. जीछु पासवान, डॉ. अनामिका, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. धनु कुमार, डॉ. राज कुमार साहनी, डॉ. रामसेवक साह, शर्मा प्रसाद, अमित, चंचल कुमारी, रोहित कुमारी, उज्ज्वल कुमार, संजीत कुमार, मणिभूषण तिवारी, उदय प्रकाश, विवेक कुमार, संतोष कुमार, रविशंकर कुमार, किसुनजी, विक्रम कुमार सिंह, लाल बाबू सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
यह भी पढे़ं: Quit India Movement: अगस्त क्रांति का वो दौर, जब मोतिहारी में छात्रों-किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ संभाल ली थी कमान
