अपहृत युवती बरामद, पश्चिम बंगाल ले गयी पुलिस

पश्चिम बंगाल से अपहृत कर लाई गई एक युवती को बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के चैलाहां से सोमवार को बरामद कर लिया.

बंजरिया.पश्चिम बंगाल से अपहृत कर लाई गई एक युवती को बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के चैलाहां से सोमवार को बरामद कर लिया. जिसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गयी है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि बीते वर्ष 19 फरवरी 2023 को पश्चिमी बंगाल राज्य के बेलगोरिया बैरकपुर थाना क्षेत्र स्थित राजन बगान कमरठी से बंजरिया थाना के चैलाहां निवासी चूमन ठाकुर के पुत्र विपिन ठाकुर ने एक युवती को अगवा कर अपने घर लाकर रखा था. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर युवती के परिजनो ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिस मामले में उक्त युवती को चैलाहां से बरामद कर अपने साथ बंगाल लेकर गई. छापेमारी में बंजरिया प्रभारी थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, दरोगा कामेश्वर सिंह के अलावे पश्चिमी बंगाल एसआई प्रोकाश धारा, सिपाही ब्रिजगोपाल सिंह, महिला सिपाही पूजा सरकार, राबिया खातून सहित अन्य पुलिस बल शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >