Motihari: वीरगंज बॉर्डर पर कजाकिस्तान की महिला और उसका नाबालिग बेटा हिरासत में

रक्सौल-वीरगंज सीमा पर नेपाल पुलिस ने कजाकिस्तान की एक महिला और उसके नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में महिला का वीजा समाप्त पाया गया. मामले को आगे की कार्रवाई के लिए वीरगंज इमिग्रेशन कार्यालय को सौंप दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Motihari News: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वीरगंज के प्रमुख प्रवेश द्वार शंकराचार्य गेट पर नेपाल पुलिस ने एक विदेशी महिला और उसके नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया है. दोनों रक्सौल क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कजाकिस्तान की 28 वर्षीय नागरिक एसेल किडिमोल्डा अपने नाबालिग बेटे के साथ रक्सौल स्थित मैत्री पुल के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर रही थीं. इसी दौरान शंकराचार्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनके यात्रा दस्तावेजों की जांच की.

दस्तावेज जांच में सामने आई अनियमितता

जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि महिला के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद वह अपने पुत्र के साथ नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थीं. दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने के बाद नेपाल पुलिस ने दोनों को नियंत्रण में ले लिया.

इमिग्रेशन कार्यालय को सौंपा गया मामला

पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) हरिबहादुर बस्नेत ने बताया कि वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद नेपाल में प्रवेश का प्रयास किए जाने के कारण महिला और उसके पुत्र को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए दोनों को वीरगंज स्थित अध्यागमन (इमिग्रेशन) कार्यालय को सौंप दिया गया है.

यात्रा दस्तावेजों और उद्देश्य की होगी जांच

इमिग्रेशन कार्यालय अब महिला के यात्रा दस्तावेजों, वीजा की स्थिति और नेपाल में प्रवेश के उद्देश्य की जांच करेगा. अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद नेपाल के प्रचलित आप्रवासन कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीमा पर विदेशी नागरिकों की होती है विशेष जांच

भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों के आवागमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क रहती हैं. तीसरे देशों के नागरिकों के लिए वैध पासपोर्ट और वीजा अनिवार्य होने के कारण सीमा चौकियों पर दस्तावेजों की गहन जांच की जाती है.

सीमा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा एजेंसियां नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाती हैं. अधिकारियों के अनुसार हाल के महीनों में रक्सौल सीमा क्षेत्र से कई विदेशी नागरिकों को दस्तावेज संबंधी अनियमितताओं के मामलों में पकड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >