Motihari: चप्पल, लात और घूंसों से किशोर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

चप्पल, लात और घूंसों से एक किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो में दिख रहे नाबालिग कौन हैं, मारपीट की वजह क्या थी और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया? पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी के कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत अंतर्गत बैरागी टोला में एक किशोर की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

वीडियो में मारपीट का दृश्य आया सामने

वायरल वीडियो में तीन किशोर एक अन्य किशोर की चप्पल, लात और घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मारपीट का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो बैरागी टोला का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है. घटना सामने आने के बाद लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं. लोगों ने बच्चों और किशोरों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए अभिभावकों और समाज को भी सतर्क रहने की जरूरत बताई है.

पुलिस कर रही वीडियो की सत्यता की जांच

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया वीडियो में दिखाई देने वाले सभी बच्चे नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं. पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना के कारणों और इसमें शामिल किशोरों की पहचान करने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >