Motihari: जिले में कालाजार उन्मूलन राज्य एवं केंद्र सरकार की प्राथमिकता: सीएस

स्वास्थ्य विभाग, डब्लूएचओ व पिरामल के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों,ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ.

Motihari: मोतिहारी.जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान को सुदृढ़ीकरण को ले शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, डब्लूएचओ व पिरामल के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों,ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव ने किया. सीएस ने कहा कि कालाजार उन्मूलन राज्य एवं केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शरत चन्द्र शर्मा ने प्रतिभागियों को रोग की पहचान, उपचार प्रोटोकॉल एवं निगरानी व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी. डब्लूएचओ के राज्य समन्वयक डॉ. राजेश पांडे ने कहा कि आज भारत कालाजार उन्मूलन के अंतिम चरण में है. ऐसे समय में जिला एवं प्रखंड स्तर पर क्षमता निर्माण और प्रभावी निगरानी अत्यंत आवश्यक है. पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अंशु कुमार राय, अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश कुमार, नवेद, आनंद कश्यप और धीरेंद्र कुमार ने फाउंडेशन द्वारा चल रहे सामुदायिक सहयोग एवं तकनीकी सहायता की भूमिका साझा की. मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, सत्यनारायण उरांव, प्रेमलता कुमारी, गौतम कुमार एवं अभिषेक कुमार ने जिले में संचालित कार्यों एवं रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR SINGH

AMRESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >