Motihari: तीन अक्तूबर से हड़ताल पर जाएंगे आइटी व कार्यपालक सहायक

जिले में कार्यरत सभी आई.टी. सहायक एवं कार्यपालक सहायकों का मानदेय वृद्धि और सेवा स्थायीकरण की मांगों पर सरकार के द्वारा निर्णय न होने के कारण हड़ताल पर जाएंगे.

Motihari: बंजरिया. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (बीपीएसएम) के अंतर्गत जिले में कार्यरत सभी आई.टी. सहायक एवं कार्यपालक सहायकों का मानदेय वृद्धि और सेवा स्थायीकरण की मांगों पर सरकार के द्वारा निर्णय न होने के कारण हड़ताल पर जाएंगे. बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पूर्वी चम्पारण जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि 03 एवं 04 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश रहेगा. अगर सरकार उक्त सभी के मांगो को नहीं मानते ही तो बाध्य होकर 06 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे. कहा कि वर्तमान समय में चुनाव सहित संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था आई.टी. पर आधारित है. आंदोलन की अवधि में न केवल चुनावी कार्य बल्कि शासन-प्रशासन की सभी डिजिटल गतिविधियां ठप पड़ जाएगी. बताया कि मांगो में सेवा स्थायीकरण एवं वेतनमान का लाभ, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में मानदेय निर्धारण, नियोजन तिथि से ईपीएफ का लाभ, पुनर्नियोजन की व्यवस्था, सेवा काल में मृत्यु पर न्यूनतम 40 लाख एवं स्थायी अपंगता पर 25 लाख का उपादान, साथ ही आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >