Motihari:अरेराज की इंशा परवीन को एमए उर्दू में टॉप करने पर मिला गोल्ड मेडल

मोतिहारी-अरेराज अनुमंडल के परसा गांव की इंशा परवीन को एमए उर्दू में टाॅप करने पर गोल्डमेडल से नवाजा गया है.

Motihari: मोतिहारी-अरेराज अनुमंडल के परसा गांव की इंशा परवीन को एमए उर्दू में टाॅप करने पर गोल्डमेडल से नवाजा गया है. यह सम्मान पटना में बीते मंगलवार को आयोजित नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी के 17वें दीक्षांत समारोह में चांसलर आरिफ मोहम्मद खान ने दिया. ईशा परवीन डॉ. नियाज अहमद राना की पत्नी व चकिया नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 निवासी मुख्तार आलम व इस्मत परवीन की पुत्री हैं और एक शैक्षणिक घराने से संबंध रखती हैं. आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में उनके परिवार के सदस्यों और सगे संबंधियों ने कई अहम काम किये हैं. उनकी सफलता पर प्राचार्य मौलाना अब्दुल मोहसिन तैमी, अनुवादक मौलाना अब्दुल कैयूम अशर,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हातीम जावेद,डेंटल सर्जन डॉ. अलताफ इकबाल,ई शाहिद नवाज,इरशाद आलम, ई.अकमल राशि, ई.फैज़ उमर,ई.शारिक जमील,ई.ज़ेबा गानिया, डॉ.पैकर आलिया,शकील शागिल आदि ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >