Motihari :अगलगी की घटना में दो लाख रुपये का सामान जलकर राख

अगलगी की घटना घटी. इस घटना में करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया.

Motihari : बंजरिया. प्रखंड क्षेत्र के सिसवा पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 16 में रविवार अहले सुबह में अचानक अगलगी की घटना घटी. इस घटना में करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग की लपट इतना तेज था कि देखते ही देखते घरों में रखे सभी समान जल गये. घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो – रो कर बुरा हाल है. पीड़ित व्यक्तियों में सिसवा पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड नंबर – 16 निवासी मो. अल्जाज का नाम शामिल है. घटना के बाद प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन, मुखिया पति फैजूर रहमान मुन्ना, राजस्व कर्मचारी ने घटनास्थल पर पहुंच हुए क्षति का जायजा लिया. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, तब तक सभी सामान जल गया था. सीओ रोहन रंजन सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर गए थे. जांच प्रतिवेदन के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >