मोतिहारी के घोड़ासहन बाजार में 1.80 लाख लेकर पहुंचे थे, लौटे तो बाइक की डिक्की खुली और रुपये गायब

मोतिहारी के घोड़ासहन बाजार में एक व्यक्ति के साथ हुई लूट की घटना ने सनसनी फैला दी है. बैंक से ₹1.80 लाख रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रखे नकदी, पासबुक और चेकबुक बदमाश पार कर ले गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Motihari News: घोड़ासहन. घोड़ासहन बाजार में बदमाशों ने बाइक की डिक्की खोलकर 1.80 लाख रुपये नकद समेत पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान निकाल लिया. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Ghorasahan News:  बैंक से रुपये निकालकर बाजार पहुंचे थे विजय ठाकुर

चिरैया थाना क्षेत्र के धारहरवा गांव निवासी विजय ठाकुर ने बताया कि उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की पुरनहिया शाखा, घोड़ासहन से 1.80 लाख रुपये निकाले थे. रुपये निकालने के बाद उन्होंने नकदी को अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया और घोड़ासहन मेन रोड स्थित बाजार में कपड़ा खरीदने चले गये.

खरीदारी के बाद लौटे तो खुली मिली बाइक की डिक्की

विजय ठाकुर के अनुसार कपड़े की खरीदारी करने के बाद जब वह वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली हुई मिली. डिक्की की जांच करने पर उसमें रखे रुपये और अन्य सामान गायब मिले. इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चला.

1.80 लाख नकद के साथ पासबुक-चेकबुक भी गायब

डिक्की से 1.80 लाख रुपये नकद, पासबुक और चेकबुक के अलावा छह कैंची भी गायब मिलीं. सामान गायब मिलने के बाद विजय ठाकुर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक की डिक्की किस समय और किस तरह खोली गयी. साथ ही बाजार में मौजूद संदिग्ध लोगों और गतिविधियों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

पुलिस को अब तक नहीं मिला लिखित आवेदन

घटना को लेकर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में विशेष विकास शिविर में पहुंचे लाभार्थी, दो लाख मृत्यु सहायता और 50 हजार विवाह अनुदान का चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >