13 लाख नेपाली नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार

जिला पुलिस कार्यालय बारा की टीम के द्वारा नेपाली नकली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

रक्सौल. जिला पुलिस कार्यालय बारा की टीम के द्वारा नेपाली नकली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिला पुलिस कार्यालय बारा के प्रवक्ता डीएसपी दधिराम न्यौपाने ने बताया कि बारा जिला के सिमरौनगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 कचोरवा स्थित छोटा बसवरीया व बड़का बसवरीया से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से कुल 13 लाख 16 हजार रुपये नकली नेपाली नोट बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन नेपाली नागरिक तथा एक भारतीय नागरिक शामिल है. जिनकी पहचान मोतिहारी जिला के झरोखर पंचायत अंतर्गत कबैया गांव निवासी 40 वर्षीय मोहमद आलम, बारा जिला के कोलहवी नगरपालिका निवासी राजन चौधरी, वार्ड नंबर 5 के आकाश चौधरी, रौतहट जिला के राजपुर नगरपालिका निवासी मोहन कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है. इस मामले में आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में रखकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >