Motihari: पूर्व मंत्री सह राजद विधायक ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण

दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व मंत्री सह स्थानीय राजद विधायक सह डॉ शमीम अहमद ने सोमवार को बंजरिया प्रखंड मुख्यालय एवं उसके आसपास के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण किया.

Motihari: बंजरिया. दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व मंत्री सह स्थानीय राजद विधायक सह डॉ शमीम अहमद ने सोमवार को बंजरिया प्रखंड मुख्यालय एवं उसके आसपास के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण किया. इस दौरान विधायक डॉ. अहमद ने प्रखंड के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी एवं माता रानी का आशीर्वाद लिया. पंडाल भ्रमण के साथ – साथ उन्होंने पूजा आयोजन कमेटी के लोगों से मिलकर उन्हें सहयोग राशि प्रदान किया. इस दौरान अजगरी मठवा टोला पूजा समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री सह विधायक को चुनरी भेंट कर स्वागत किया. भ्रमण के दौरान विधायक प्रखंड के बंजरिया प्रखंड चौक, बंजरिया साहू टोला, सिंघिया गुमटी, बंजरिया थाना चौक, अजगरी मठवा टोला, अजगरी चूड़ीहरवा टोला, पचरूखा, ब्रह्मपुरी, लमोनिया, भेला छपरा, वृत्तीया, सेमरा बाजार, कपरसंडी, मोखलिसपुर, गोबरी, खैरी, फुलवार समेत विभिन्न पूजा पंडाल तक पहुंच कर लोगों को शारदीय नवरात्र के शुभकामनाएं दी. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद आलम, महेंद्र यादव, देवानंद राय, शिव शंकर यादव, प्रकाश तिवारी, अखिलेश यादव, सुरेन्द्र यादव, सदरे आलम, अशोक राम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >