रामगढ़वा. थानाक्षेत्र के रामगढ़वा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के प्रांगण में बना यज्ञशाला आग लगने के कारण जलकर राख हो गया. यह घटना शनिवार के रात्रि 8.30 बजे की है. अचानक आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. संवाद प्रेषण तक अग्निशामक दल बुझाने का काम कर रहे थे. आग लगने का कारण पटाखें की चिंगारी बताया जाता है. बताया जाता है कि बारात जा रही थी. उसी में पटाखा बज रहा था. जिसकी चिंगारी से आग लग गयी. अचानक लगी आग व उसकी उठती लपट से लोग भयभीत हो गये व बुझाने की कोशिश पर आग की लपट के सामने सभी बेबस थे. लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस अपनी मौजूदगी में आग बुझाने में जूटी हुई है.
पटाखे की चिंगारी से लगी आग, यज्ञशाला जलकर राख

पटाखे की चिंगारी से लगी आग, यज्ञशाला जलकर राख
Copied link
रामगढ़वा थानाक्षेत्र के रामगढ़वा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के प्रांगण में बना यज्ञशाला आग लगने के कारण जलकर राख हो गया.