Ghodasahan News: बिजली विभाग की विशेष छापेमारी अभियान के दौरान घोड़ासहन में बिजली चोरी के चार मामले सामने आए हैं. कार्रवाई के बाद संबंधित उपभोक्ताओं पर विभागीय जुर्माना लगाया गया है और उनके खिलाफ घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
जेई के नेतृत्व में हुई छापेमारी
यह कार्रवाई कनीय विद्युत अभियंता (जेई) सागर कुमार झा के नेतृत्व में की गई. जांच के दौरान चार उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की.
इन उपभोक्ताओं पर लगा जुर्माना
बिजली विभाग के अनुसार कार्रवाई में—
- नीरमा पर ₹10,068 का जुर्माना लगाया गया.
- समीर अंसारी पर ₹12,443 का जुर्माना लगाया गया.
- अफसाना खातून पर ₹11,263 का जुर्माना लगाया गया.
- मो. मुस्ताक पर विभागीय आकलन के अनुसार जुर्माना लगाया गया.
थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
जेई सागर कुमार झा ने बताया कि सभी मामलों में विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
