किसान पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने 24 घंटे में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को दबोचा

मोतिहारी के खोदातपुर गांव में किसान उमेश नंदन सिंह और महिला सफाईकर्मी शिवकली देवी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Motihari News: गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के खोदातपुर गांव में किसान सह विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य उमेश नंदन सिंह और महिला सफाईकर्मी शिवकली देवी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

किसान की पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना को लेकर जख्मी किसान की पत्नी किरण देवी के आवेदन पर गड़हिया बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी की.

ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कोईलहरा गांव निवासी शंभू शरण कुशवाहा, उसका पुत्र रजनीश कुमार तथा मिथिलेश कुमार शामिल हैं. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रात्रि प्रहरी पद से हटाए जाने की रंजिश का आरोप

प्राथमिकी में किरण देवी ने आरोप लगाया है कि खोदातपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय से रजनीश कुमार को रात्रि प्रहरी के पद से हटाए जाने के बाद आरोपियों ने रंजिश रखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया.

हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी.

शुक्रवार सुबह हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उमेश नंदन सिंह अपने दरवाजे पर सफाई का कार्य करा रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची महिला सफाईकर्मी शिवकली देवी भी हमले में घायल हो गईं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद की जाएगी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >