Motihari: फेनहारा में दंगा भड़काने की साजिश के आरोप में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पक्षों के विवाद को भड़काने की साजिश रचने के आरोप में पैक्स अध्यक्ष अमजद कमाल उर्फ संबिल को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

फेनहारा से शशि चंद्र तिवारी व नफीसुर्रहमान रहमान की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दंगा भड़काने और सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने की साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फेनहारा के अमजद कमाल उर्फ संबिल के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी हाल के दिनों में दो पक्षों के बीच हुए विवाद से जुड़े मामले में की गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विवाद को भड़काने का आरोप

पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद को भड़काने के लिए कथित रूप से षड्यंत्र रचे जाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है.

गैर-जमानती वारंट भी जारी

डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है. पुलिस दोनों मामलों से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रही है.

कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं

कुमार चंदन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी व्यक्ति को सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में भी जेल जा चुका है. हालांकि वर्तमान मामले में जांच जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >