Motihari: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर दिख रही उत्सुकता

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता देखी जा रही है.

Motihari: चकिया. प्रखंड में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता देखी जा रही है. इस योजना का लाभ लेने के लिये प्रखंड की सभी अठारह पंचायतों में महिलाओं द्वारा आवेदन जमा किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कार्यों में लगे जीविका कर्मियों और कैडरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बीपीएम पल्लवी जोशी व अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कुशलतापूर्वक, ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया जा रहा है. बीपीएम पल्लवी जोशी ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अविलंब प्रखण्ड स्थित जीविका कार्यालय में शिकायत की जा सकती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं. जीविका सीएम निर्मला देवी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव के बाद उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. शहरी क्षेत्र की समूह से जुड़ी महिलाएं क्षेत्र स्तरीय संगठन (एएलओ) में आवेदन दे सकती हैं. इस योजना में मात्र ग्राम संगठन के द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन प्रपत्र ही मान्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >