बाइक की ठोकर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

गोला चौक के निकट एक बाइक सवार ने पैदल टहल रहे एक बुजुर्ग को ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घोड़ासहन (पूचं) . गोला चौक के निकट एक बाइक सवार ने पैदल टहल रहे एक बुजुर्ग को ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना सोमवार की रात की है. सूचना पर पुअनि मधुकर कुमार सदल पहुंच घायल को स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते मोतिहारी रेफर कर दिया गया. परिजनों द्वारा मोतिहारी ले जाने के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नगदाहा पुरनहिया निवासी 70 वर्षीय छोटेलाल राय के रूप में हुई.इस घटना में बाइक चालक भी जख्मी है. उसका इलाज मोतिहारी में चल रहा है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष संभु कुमार मांझी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. बाइक चालक की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >