बिहार में अब 1100 रुपये मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पूर्वी चंपारण के 4.90 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 56.82 करोड़

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी गई है. पूर्वी चंपारण जिले में 4.90 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के बैंक खातों में सीधे 56.82 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है. इससे राज्य के वृद्धजन, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली है.

Motihari News: मोतिहारी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर के खड़गपुर हवेली में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की. अब लाभार्थियों को 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन राशि दी जा रही है. इसी कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया. पूर्वी चंपारण जिले के कुल 4,90,120 सक्रिय पेंशनधारियों के खातों में 56 करोड़ 82 लाख 71 हजार 500 रुपये सीधे ट्रांसफर किये गये.

1100 रुपये हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि 1100 रुपये प्रतिमाह किये जाने की जानकारी दी गयी. इससे जिले के वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे.

सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है.

4.90 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 56.82 करोड़

पूर्वी चंपारण में कुल 4,90,120 सक्रिय पेंशनधारी हैं. इनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 56,82,71,500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गयी.

वर्गवार भुगतान में वृद्धजन पेंशन के 3,91,411 लाभार्थी शामिल हैं. इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,77,716 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,13,695 लाभार्थी हैं.

विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को भी मिला लाभ

जिले में 34,280 विधवा पेंशनधारी हैं. इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 28,060 तथा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 26,243 लाभार्थियों का उल्लेख किया गया है.

दिव्यांग पेंशन के अंतर्गत कुल 64,429 लाभार्थी हैं. इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 6,220 और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 38,186 लाभार्थी शामिल हैं.

ई-केवाईसी और आधार सीडिंग पर डीएम सख्त

जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों तक सरकारी लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने पेंशनधारियों के ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया समय पर पूरा कराने की सख्त हिदायत दी. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पेंशन योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए रिकॉर्ड को अपडेट रखना जरूरी है.

हर माह समय पर भुगतान पर जोर

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन राशि समय पर मिले. तकनीकी या प्रशासनिक समस्या की वजह से भुगतान प्रभावित नहीं होना चाहिए और ऐसी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन को जरूरतमंद वर्गों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बताते हुए योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया.

जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक अक्षय कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज के स्कूलों में 70% से अधिक छात्र उपस्थिति जरूरी, बीईओ ने प्रधान शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >