पूर्वी चंपारण में 11197 बनाए जाएंगे और नए राशन कार्ड

पूर्वी चंपारण में 11,197 नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। दिव्यांग और वंचित परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता। एक महीने में पूरी होगी प्रक्रिया।

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर है.जिला आपूर्ति विभाग ने जिले में 11,197 और नए राशन कार्ड बनाने का फैसला किया है.इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने बेहद सख्त समय-सीमा तय की है.सभी योग्य आवेदकों को आगामी एक महीने के भीतर नए राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजय बहादुर सिंह के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को राशन योजना से जोड़ना है जो अब तक किसी कारणवश इससे वंचित रह गए थे. पारदर्शी प्रक्रिया के तहत केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही इस सूची में शामिल किया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जमीन तक पहुंच सके. दिव्यांग, विधवा व वंचित समाज को प्राथमिकता जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि नयें राशन कॉर्ड में दिव्यांग, विधवा व वंचित समाज जैसे एस सी एस टी को प्राथमिकता दी जायेगी.इस बाबत प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है. डीएम सौरभ सुमन यादव के निर्देशन में सभी प्रक्रियाओं की माॅनिटरिंग होगी. - पहले से जिले में हैं 41,39,778 कार्ड धारी पूर्वी चंपारण जिला राशन कार्ड धारकों की संख्या के मामले में पहले ही काफी आगे है.वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, जिले में पहले से ही 41,39,778 राशन कार्ड धारी मौजूद हैं, जिन्हें नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. नए कार्ड बनने के बाद जिले में लाभार्थियों का दायरा और अधिक बढ़ जाएगा.विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए राशन कार्डों के वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.इसके लिए प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.तय समय के भीतर कार्ड न बनने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Intejarul haq

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >