पूर्वी चंपारण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 160 राजस्व कर्मचारियों का तबादला, जानिए किस अंचल से कितने बदले

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर 160 राजस्व कर्मचारियों का तबादला कर दिया है. यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल बिहार राजस्व कर्मचारी नियमावली, 2025 के तहत हुआ है. डीएम सौरभ सुमन यादव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

Motihari News Revenue Employee Transfer: पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के निर्देश और बिहार राजस्व कर्मचारी नियमावली, 2025 के तहत जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. डीएम सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों में तैनात 160 राजस्व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित कर्मचारी 27 जुलाई 2026 के पूर्वाह्न से अपने वर्तमान पद से स्वतः विरमित माने जाएंगे.

किन-किन अंचलों में हुआ तबादला?

जिला प्रशासन की सूची के अनुसार विभिन्न अंचलों से स्थानांतरित कर्मचारियों की संख्या इस प्रकार है:

अंचलस्थानांतरित कर्मचारी
मोतिहारी6
केसरिया10
मेहसी7
बनकटवा2
अरेराज9
कल्याणपुर11
मधुबन9
तुरकौलिया6
ढाका9
रक्सौल10
हरसिद्धि7
बंजरिया5
कोटवा7
सुगौली6
छौड़ादानो4
फेनहारा3
अडवापुर6
तेतरिया4
घोड़ासहन6
पकड़ीदयाल5
रामगढ़वा5
पिपराकोठी3
पताही6
चकिया8
संग्रामपुर3
चिरैया8

डीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

डीएम सौरभ सुमन यादव ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित राजस्व कर्मचारियों का कार्यभार ऐसे राजस्व कर्मचारियों या अंचल अमीन को सौंपा जाए, जिनका तबादला नहीं हुआ है.

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यभार प्रतिवेदन और बकाया रहित प्रमाण पत्र तत्काल जिला स्थापना शाखा, पूर्वी चंपारण को उपलब्ध कराया जाए.

प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे

जिला प्रशासन का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और विभागीय कार्यों में निरंतरता बनाए रखना है.

अधिकारियों को समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और विभाग को समय पर अनुपालन रिपोर्ट भेजी जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >