Motihari : तालाब में स्नान के दौरान डूबे किशोर का दूसरे दिन शव बरामद

स्नान के दौरान सरोतर पहल के एक तालाब में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को बरामद कर लिया है.

-एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद किया बरामद डुमरियाघाट. स्नान के दौरान सरोतर पहल के एक तालाब में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को बरामद कर लिया है. मृत किशोर आदित्य कुमार उम्र 12 वर्ष है, जो सरोतर गांव के रहने वाले राकेश सहनी का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सोमवार को गांव के अन्य लड़के के साथ संध्या स्नान करने के लिए सरोतर पहल स्थित एक तालाब में गया था, जहां स्नान के दौरान वह अत्यधिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, जब उसके साथ नहा रहे उसके अन्य साथी की नजर पड़ी तो वे सब शोर मचाने लगे. जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच ग्रामीण गोताखोरो से उसे निकालने का प्रयास किये पर उसका कहीं पता नहीं चल पाया. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच शव का तलाश शुरू किया. परंतु रात्रि हो जाने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली. वे बैरंग वापस लौट गए. दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम जब शव की तलाश करने समय से नहीं पहुंची तो ग्रामीण उग्र होकर एन एच 27 को जाम कर दिया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के प्रयास पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और घंटों मसकत के बाद शव को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि शव को अंत परीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. वही अंचलाधिकारी पूनम मिश्रा ने बताया कि सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >