Motihari: डबल इंजन की सरकार जनता पर बनी हुई है बोझ : वीरेन्द्र

नगर भवन में भाकपा माले की ओर से बदलो सरकार, बदलो बिहार कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ.

Motihari: मोतिहारी. नगर भवन में भाकपा माले की ओर से बदलो सरकार, बदलो बिहार कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ. इस कन्वेंशन में बड़ी संख्या में भाकपा माले के संघर्षशील कार्यकर्ता के साथ शहर और गांव से बदलाव की चाहत रखने वाले आम लोग शामिल हुए. इस मौके पर सदस्य केंद्रीय कमेटी सह विधायक भाकपा माले वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की बिहार में भाजपा गठबंधन हारने की भय से मतदाताओं का पुनरीक्षण के बहाने वोट चोरी की साजिश में शामिल रही है. डबल इंजन की सरकार जनता पर बोझ बनी हुई है. बिहार के विभिन्न जिलों में सरकार पहले से बसे गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही है. जमीन माफियाओं व अपराधियों का राज चल रहा है जिससे लोग त्राहिमाम की जिंदगी जीने को मजबूर हैं. कन्वेंशन की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव प्रभुदेव यादव किया. कन्वेंशन को संबोधित करने वालों में शबनम खातून, सचिव जीत लाल सहनी, भाग्य नारायण चौधरी, शंभू लाल यादव, विशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार, रूपलाल शर्मा, मोहम्मद इशराफिल, राकेश मुखिया, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, जीविका कैडर नेत्री सविता देवी, ऐनूल हक, भैरव दयाल सिंह, संजय ओझा सत्यार्थी, चंद्रशेखर गुप्ता, राजेंद्र राम, छात्र नेता अनिरुद गौतम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >