Motihari: यत्र-तत्र नहीं फैलायें गंदगी : नगर आयुक्त

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों एवं मुख्य सड़कों की साफ-सफाई व कचरा संग्रहण कार्यों का निरीक्षण बुधवार को नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने किया.

Motihari: मोतिहारी. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों एवं मुख्य सड़कों की साफ-सफाई व कचरा संग्रहण कार्यों का निरीक्षण बुधवार को नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने किया. इस क्रम में गांधी चौक, मीना बाजार, गजागद्दी चौक, ज्ञानबाबू एवं जानपुल स्थित मुख्य मार्गों में सफाई की स्थिति का अवलोकन किया. वही सफाई एजेंसियाें को प्राप्त सफाई कमिर्यों एवं वाहनों द्वारा दोनों पालियों में निरंतर सफाई करने का निदेश दिया. निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने स्थानीय व्यवसायी व आमजनों से कचरा को यत्र-तत्र नहीं फेकने व कूड़ा उठाव वाहन को देने की अपील की. विभिन्न वार्डों में पूर्व में स्थित गारबेज भूलनेरेबल प्वाइंट (जीभीपी) के शत्-प्रतिशत उन्मूलन के प्रतिबद्धता को दुहराते हुए शेष बचे जीभीपी को हटाने का निर्देश स्वच्छता कर्मियों को दिया. साथ ही वार्डों में नयें एवं पुराने वाहनों के द्वारा कराये जा रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्यों का निरीक्षण किया. मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी, प्र. मुख्य सफाई निरीक्षक संबंधित जमादार व एजेंसी सुपरवाइजर उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >