चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, लगाये गये पूजा डयूटी पर

र्गा पूजा को लेकर सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द करते हुए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. यह मेडिकल टीम 10 से 15 अक्टूबर तक तैनात रहेंगे.

मोतिहारी. दुर्गा पूजा को लेकर सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द करते हुए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. यह मेडिकल टीम 10 से 15 अक्टूबर तक तैनात रहेंगे. प्रभारी सीएस डॉ श्रवण पासवान ने बताया कि 14 व 15 अक्टूबर को विसर्जन के दौरान महज दो टीमों का गठन किया गया है, जो दोपहर दो बजे से प्रतिमा विसर्जन होने तक तैनात रहेंगे. वहीं 10 से लेकर 13 अक्टूबर तक तीन शिफ्टों में चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टॉफ एंबुलेंस के साथ तैनात रहेंगे. 10 अक्टूबर को सुबह 06 बजे से 02 बजे तक डॉ सफी ईमाम अपने टीम के साथ तैनात रहेंगे. वहीं 02 बजे से 10 बजे तक डॉ आवेद अनवर, 10 बजे रात से सुबह 06 बजे तक डॉ बदुरूल हसन तैनात रहेंगे, जबकि 11 अक्टूबर को सुबह 06 बजे से 02 बजे तक हारूण रसिद्र 02 बजे से 10 बजे तक डॉ तारिक अनवर, रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक डॉ वजिरूल हक तथा 12 अक्टूबर को सुबह डॉ अतहर हुसैन, दोपहर में डॉ फिरोज आलम तथा रात में डॉ बदरूल हसन, जबकि 13 अक्टूबर को सुबह डॉ फिरोज आलम, डॉ असद कमाल, डॉ वजिहक तैनात रहेंगे. वहीं विसर्जन के दिन दोपहर से विसर्जन तक डॉ अशोक कुमार राम एवं मुकेश कुमार कुशवाहा की टीम तैनात रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >