Motihari News: डीएम ने नाला और सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माणाधीन नाले और सम्राट अशोक भवन की प्रगति जांची, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए.

Motihari DM: जिला प्रशासन शहर में चल रही विकास परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए सक्रिय है. शनिवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और नगर आयुक्त आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया.

नाला निर्माण और सम्राट अशोक भवन का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने धर्म समाज चौक से मठिया एनएच रोड तक निर्माणाधीन नाले का जायजा लिया. इसके साथ ही निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की. डीएम ने मौके पर निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया.

तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों, संवेदकों और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

जलजमाव रोकने के लिए निर्माण में लाएं तेजी

डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नाला निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाना आवश्यक है, ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिल सके.

निरीक्षण के दौरान नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गौरव, सहायक अभियंता विश्वजीत कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार और नितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >