Motihari: कार्य में लापरवाही को लेकर जिला मत्स्य पदाधिकारी निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतना और विभाग का आदेश नहीं मानना जिला मत्स्य पदाधिकारी नूतन को महंगा पड़ गया है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

Motihari: मोतिहारी. कार्य में लापरवाही बरतना और विभाग का आदेश नहीं मानना जिला मत्स्य पदाधिकारी नूतन को महंगा पड़ गया है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है. सरकार के संयुक्त सचिव ने पत्र जारी किया हैं, जिसमें बताया है कि मत्स्य पदाधिकारी के कार्य में शिथिलता के कारण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध भौतिक और वित्तीय उपलब्धि प्रभावित हुई है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत नया तालाब निर्माण एवं अन्य अवयव तथा राज्य योजना अंतर्गत समेकित चौर योजना में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है सहित अन्य दर्जनों मामले का जिक्र किया गया. इसलिए इन्हें तत्काल निलंबित करते हुए मत्स्य पदाधिकारी नूतन का मुख्यालय उप मत्स्य निदेशक कार्यालय मुजफ्फरपुर बनाया गया है. विभाग के इस कारवाई से मछुआरा संघ के अध्यक्ष व राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता राज कुमार निषाद ने सरकार इस निर्णय की तारीख की है. उन्होंने कहा कि जिले में मछुआरा का सभी कार्य इनके कार्य अवधि में प्रभावित हो रहता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAMANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >